नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- दिल्ली सरकार 'विरासत भी और विकास भी' के मंत्र के साथ प्रत्येक त्योहार को जन-सहभागिता और पारंपरिक गरिमा के साथ मना रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज छठ महापर्व की खरना पूजा में शामिल हुईं। उन्होंने दिल्लीवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। रेखा गुप्ता ने शुभकामनाएं देते हुए कहा- "छठ महापर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का वह उज्जवल प्रतीक है। ये पर्व हमें एकता, समरसता, स्वच्छता और श्रद्धा का संदेश देता है। छठ केवल पूजा का पर्व नहीं, बल्कि अनुशासन, आस्था और सामूहिक सद्भाव का भी प्रतीक है।" मुख्यमंत्री ने कहा, "देश की राजधानी दिल्ली में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर सरकार द्वारा छठ महापर्व का आयोजन किया जा रहा है। यह महापर्व केवल आस्था का नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता और सहयोग का प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.