नई दिल्ली, फरवरी 19 -- दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सरकार की कमान एक महिला मुख्ममंत्री के हाथ होगी। 27 साल पहले जब भाजपा की सत्ता गई थी उस समय सुषमा स्वराज मुख्यमंत्री थीं। रेखा गुप्ता के सीएम बनने के बाद अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी ने उन्हें बधाई दी है। आतिशी ने रेखा गुप्ता के सीएम चुने जाने पर खुशी भी जाहिर की। आतिशी ने एक्स पर लिखा, 'दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता जी को बधाई। यह खुशी की बात है कि दिल्ली का नेतृत्व एक महिला करेंगी। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली वालो को किए गए वादे पूरे होंगे। दिल्ली के विकास के लिए आम आदमी पार्टी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।' यह भी पढ़ें- 2 साल पहले रेखा गुप्ता के हाथ नहीं आई 'छोटी सरकार', अब मिल गया दिल्ली दरबार आतिशी इस बात को लेकर खुश नजर आईं कि उनके बाद भी एक महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.