बलिया, फरवरी 21 -- रानीगंज (बलिया)। किन्नर की हत्या के आरोपियों के घर तलाशी के बाद बैरिया पुलिस ने शनिवार को मृत किन्नर रेखा के कमरे की तलाशी ली। जांच में उसके कमरे में मौजूद बक्सा-सूटकेस से छह लाख रुपये नगद और लगभग 10 तोला वजन के गहने बरामद हुए। ग्रामीणों की मौजूदगी में उक्त सामानों को रेखा के शिष्य को सौंप दिया गया। रेखा की चार दिन पहले हत्या हो गयी थी। उसका शव आरोपी के मकान में बक्सा से बरामद हुआ। इसी बीच मुख्य आरोपी रवि गुप्ता ने भी अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में रवि के पिता विजय गुप्ता, पत्नी मोना और चाची रीता को पुलिस ने चालान कर दिया। किन्नर रेखा के शरीर के जेवर गायब हैं। इनकी खोज में पुलिस ने आरोपियों के घर की तलाशी ली। वहां जेवर तो मिले लेकिन वे किन्नर रेखा के नहीं थे। इसके बाद पुलिस भरत छपरा बैंड बाजा...