नोएडा, फरवरी 4 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का बुधवार को पर्दाफाश कर सरगना समेत छह बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चार कार बरामद हुईं। आरोपी रेकी करने के बाद अब तक 200 से अधिक वाहन चोरी कर चुके हैं। डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संभल निवासी समीर उर्फ दाऊद उर्फ कुंजा और सलीम, दिल्ली निवासी आजाद, राजस्थान के जोधपुर निवासी मोहसिन और फैसल के रूप में हुई। समीर इस गिरोह का सरगना है। उसके खिलाफ दिल्ली और नोएडा के थानों में 14 मुकदमे दर्ज हैं। उसने अमरोहा में भी कई वारदातें की हैं। सलीम के खिलाफ सात मामले दर्ज हैं। आजाद के खिलाफ 38 मुकदमे दर्ज हैं।। एक अन्य सलीम के खिलाफ चार केस हैं। मोहसिन के खिलाफ तीन केस दर्ज हैं। फैसल के खिलाफ भी तीन माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.