नोएडा, जनवरी 30 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-63 थाने की पुलिस ने रेकी करने के बाद वाहन चोरी करने वाले गिरोह का शुक्रवार को पर्दाफाश कर सरगना समेत छह सदस्यों को गिरफ्तार किया। बदमाशों की निशानदेही पर चोरी की 14 बाइक, एक ऑटो और अन्य सामान बरामद हुआ। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाने की पुलिस टीम जे ब्लॉक में जांच कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश वाहन चुराने की साजिश रच रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और छह संदिग्धों को धर दबोचा। सभी से कड़ाई से पूछताछ हुई तो पता चला कि सभी वाहन चोर गिरोह के बदमाश हैं। आरोपियों की पहचान राजू सक्सेना उर्फ टीटू, विपिन, अभिषेक, पवन, सुंदरम और समीर अंसारी के रूप में हुई। वे गाजियाबाद क्षेत्र में रहकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि व...