नोएडा, फरवरी 5 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने रेकी करने के बाद बाइक चुराने वाले गिरोह का गुरुवार को पर्दाफाश कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की निशानदेही पर चोरी की बाइक और तमंचा बरामद हुआ। एडिशनल डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि बीते दिनों थाना क्षेत्र से एक बाइक चोरी हुई थी। मामला संज्ञान में आते ही थाना प्रभारी की अगुवाई में एक टीम वारदात करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए बनाई गई। टीम गुरुवार को जब सेक्टर-37 में गश्त कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि पास में ही चोरी की बाइक के साथ तीन युवक खड़े हैं। सभी बाइक चोरी करने की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंचकर तीनों संदिग्धों को दबोच लिया। पूछताछ में संदिग्धों ने बताया कि वे वाहन चुराते हैं। चोरी के बाइक से वे रेकी कर...