भागलपुर, दिसम्बर 7 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वार्ड नंबर 16 में सड़क, नाला और प्याऊ की समस्या के कारण इलाके की बड़ी आबादी को आवागमन के साथ जलापूर्ति की परेशानी होती है। इसको लेकर हिन्दुस्तान अखबार के बोले भागलपुर अभियान के तहत इस समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। इसके बाद नगर निगम द्वारा सड़क, नाला और प्याऊ निर्माण का प्रस्ताव पास होने के बाद अधिकतर योजनाओं का टेंडर भी हो चुका है। लेकिन अभी तक किसी भी योजना में काम शुरू नहीं हो सका है। नया रेकाबगंज पासवान टोला में 15वें वित्त आयोग मद से 50 लाख से अधिक राशि से पीसीसी सड़क एवं नाला का निर्माण कार्य छह माह की अवधि में पूरी की जानी है। लेकिन कुछ विभागीय प्रक्रिया के कारण अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है। इसके अलावा रेकाबगंज लेन में पाइपलाइन बिछाने के साथ प्याऊ निर्माण के लिए 7 ...