सीतापुर, फरवरी 24 -- रेउसा, संवाददाता। आगामी होली पर्व व रमजान को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रेउसा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष हनुमंत तिवारी ने की। इसमें हिंदू व मुस्लिम समाज के लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने पर सहमति जताई। थानाध्यक्ष हनुमंत तिवारी ने कहा कि इस बार ईद और नवरात्र का पर्व लगभग साथ-साथ प्रारंभ हो रहा है, ऐसे में सभी को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। थानाध्यक्ष ने नशे से दूर रहने, तेज गति से वाहन न चलाने और डीजे पर आपत्तिजनक गीत न बजाने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि होली पर क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। थाना क्षेत्र के बदली पुरवा, सेमरा कला, इरापुर सुतौली, बरौली व कोलिया छढ़िया के तिगड़ा गांव में होली जलाने के स्...