मेरठ, मार्च 11 -- मेरठ, प्रमुख संवाददाता। होलिका दहन को देखते हुए फोर्स को पूरे जोन में अलर्ट पर रखा गया है। मेरठ रेंज के चार जिलों में इस बार पांच हजार 285 जगह होलिका दहन होगा। थाना पुलिस को किसी भी दशा में गैर परंपरागत स्थान पर होलिका नहीं रखे जाने का निर्देश दिया है। डीआईजी ने चेतावनी दी है परंपरा के अतिरिक्त कोई आयोजन हुआ तो चौकी प्रभारी और थानेदार जिम्मेदार होंगे। माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई करने, संवेदनशील और मिश्रित आबादी की जगहों पर ड्रोन से निगरानी कराने और पैदल गश्त बढ़ाने को कहा गया है। पुलिस की सोशल मीडिया लैब भी एक्टिव हो गई है। डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने बताया होलिका दहन, दुल्हैंडी और आने वाले समय में ईद को लेकर पुलिस फोर्स को अलर्ट किया है। क्लस्टर मोबाइल और थाना चौकियों में फोर्स को हेलमेट और बॉडी प्रोटेक्टर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.