भागलपुर, जनवरी 2 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता रेंज के तीनों जिलों में पदस्थापित 61 पुलिसकर्मियों का आईजी विवेक कुमार ने जिला तबादला कर दिया है। 29 दिसंबर को स्थानांतरण पर्षद की बैठक में तबादले पर मुहर लगी। भागलपुर, बांका और नवगछिया पुलिस जिले से प्राप्त मनोनयन के आधार पर पुलिसकर्मियों का जिला अवधि पूर्ण होने पर तबादला किया गया है। जिनका तबादला किया गया है उनमे एक इंस्पेक्टर, एसआई, एएसआई, हवलदार, चालक हवलदार, सिपाही और महिला सिपाही शामिल हैं। एक मात्र इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राय का बांका से नवगछिया पुलिस जिला तबादला किया गया है। भागलपुर में पदस्थापित एसआई दुबे देवगुरु का भागलपुर से नवगछिया तबादला हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.