देहरादून, फरवरी 22 -- देहरादून। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग भारत सरकार की ओर से रविवार को रेंजर्स ग्राउंड देहरादून में दिव्य कला मेले का शुभारंभ किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक खजानदास और अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। वक्ताओं ने मेले के आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगजनों तक सरकार की समस्त योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस अवसर पर भारत सरकार, शासन, जिला प्रशासन समेत विभिन्न सम्बंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.