सिमडेगा, अगस्त 8 -- ठेठईटांगर/कुरडेग, प्रतिनिधि। ठेठईटांगर प्रखंड मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के तहत हॉकी और फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कुल 31 टीमो ने भाग लिया। अंडर 14 हॉकी बालक वर्ग में रेंगारी हाई स्कूल ने मवि बाघचट्टा को, बालिका वर्ग में आरसी मवि सलगापोश ने कस्तूरबा को हराया। वही अंडर 14 फुटबॉल बालिका वर्ग में कस्तूरबा ने मवि मेरोमडेगा को, बालक वर्ग रेंगारी हाई स्कूल ने मवि लकडाचट्टा को हराया। वही अंडर 19 हॉकी बालक वर्ग में रेंगारिह हाई स्कूल ने पल्स 2 हाई स्कूल बम्बलकेरा को हराया। बालिका वर्ग फुटबॉल में प्लातपुर हाई स्कूल कोरोंजो ने यूसी जामपानी को हराकर विजयी हुई। सभी विजेता टीम को ट्राफी और मैडल दिया गया। कुरडेग में भी प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। अंतिम दिन विजेताओं को जिप उ...