गुमला, फरवरी 8 -- जारी प्रतिनिधि। प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से नाराज जारी के रेंगारी के ग्रामीणों ने आपस में चंदा व श्रमदान से चार किमी.सड़क बनाया। कई दशकों से गांववासी सड़क निर्माण की मांग करते रहे, लेकिन प्रखण्ड और जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण आज तक कोई ठोस पहल नहीं की दिखी। ।ग्रामीणों का कहना है कि गांव से मुख्य मार्ग तक जाने वाली सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि पैदल चलना तक मुश्किल हो गया था।।बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती थी।।कीचड़ और गड्ढों के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचाना,बच्चों का स्कूल जाना और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बाजार तक पहुंचना बड़ी चुनौती बन गया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से सड़क निर्माण की गुहार लगाई,लेकिन समस्या को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.