सिमडेगा, दिसम्बर 12 -- सिमडेगाझ जिले में क्रिसमस की तैयारी शुरु हो चुकी है। जिला मुख्यालय से लगभग 22 किलोमीटर दूर रेंगारिह पल्ली में भी क्रिसमस को लेकर तैयारी जोरों पर की जा रही है। पल्ली पुरोहित फा एलभियुस केरकेट्टा की अगुवाई में चर्च का रंग रोंगन आदि कार्य चल रहा है। बता दें कि यह चर्च ईसाईयों के लिए धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। इसका निर्माण कार्य सन 1900 ई में शुरू हुआ और 1903 में जेसुइट मिशनरी फादर लुईस कार्डो ने इसे पूरा किया। उस समय रेंगारिह चर्च जिले का पहला चर्च था। स्थापना के बाद से ही चर्च का तेजी से विस्तार होने लगा था। संस्थापक फादर लुईस कार्डो को इस क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक चेतना का वाहक माना जाता है। कहा जाता है कि रेंगारिह पल्ली से ही सिमडेगा में कैथोलिक विश्वास का बीज पनपा था। इस मिशन क्ष...