सिमडेगा, नवम्बर 25 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के पीड़ियापोछ मिशन मैदान में युवा संघ पीड़ियापोछ द्वारा ख्रीस्त राजा पर्व के मौके पर पुरुष हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में जिलाध्यक्ष अनिल कांडुलना उपस्थित थे। प्रतियोगिता में रेंगारबहार झारखंड ने किरालेगा ओड़िशा को 1-0 से जीत दर्ज की। विजेता और उपविजेता टीम को अनिल कंडुलना ने पुरुस्कृत कियाl अनिल कंडुलना ने कहा कि पीड़ियापोछ हॉकी के लिए जाना जाता है। इस मैदान में अंतर राज्य स्तर पर हॉकी का मैच खेला जाता है। यह हमारे जिला के लिए गौरव की बात है। आने वाले समय में बोलबा से भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलेंगे। मौके पर पल्ली पुरोहित फादर बसिल सोरेंग, सहायक फादर एमानुएल डांग, झामुमो नेता नोवास केरकेटट्टा, संजु डांग, रितेश बड़ाईक, जैनुल अंसारी, सिस्टर प्रीति, ख्...