मेरठ, नवम्बर 30 -- रुहासा गांव में स्कूल बस चालक और चकबंदी गांव निवासी बाइक सवार के बीच शनिवार दोपहर साइड मांगने को लेकर विवाद हो गया। दोनों में मारपीट हुई तो बाइक सवार ने फोन कर अपने पक्ष के लोगों को बुला लिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों में पुलिस के सामने ही मारपीट होती रही। दोनों पक्षों के 10 से 12 लोगों को घायल अवस्था में दौराला सीएचसी भिजवाया। रुहासा निवासी आरिफ खतौली स्थित स्कूल बस चालक है। शनिवार को वह बस लेकर रुहासा आ रहा था। इस दौरान चकबंदी निवासी आकाश अपनी दादी चुन्नी देवी की तेरहवीं में शामिल होने आई बहन को छोड़कर रुहासा से निकलकर गांव जा रहा था। वह गांव स्थित एक दुकान पर सामान ले रहा था...