नई दिल्ली, फरवरी 3 -- भारत और अमेरिका के बीच बहु प्रतीक्षित ट्रेड डील लॉक हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी ने सोमवार को फोन पर बात की और इसके बाद ट्रेड डील की घोषणा हो गई। ट्रेड डील के बाद भारत पर लगने वाला अमेरिकी टैरिफ 50 फीसदी से घटकर सीधे 18 फीसदी पर आ गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत अब रूस से तेल खरीदना एकदम से बंद कर देगा और इसी के बदले यह डील हो पाई है। हालांकि इसपर भारत की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।रूस और अमेरिका दोनों से दोस्ती रूस लंबे समय से रक्षा सौदों और ऊर्चा आपूर्ति को लेकर अहम साझेदार रहा है। सा 2019 से 2023 के बीच रूस के साथ हथियार का आयात लगभग 36 फीसदी था। इसके अलावा रूस भारत को सस्ती कीमतों पर तेल उपलब्ध करवा रहा था जो कि आर्थिकि दृष्टि से फायदेमंद था। वहीं 2024-25 में रूस के साथ 1...