वाशिंगटन।, सितम्बर 14 -- Donald Trump: यूक्रेन युद्ध रोकने में अब तक असफल रहने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शनिवार को नाटो सदस्य देशों पर बरसे। उन्होंने कहा कि नाटो देशों को रूस से तेल खरीद बंद करनी चाहिए और रूसी तेल खरीदने पर चीन पर 50% से 100 फीसदी टैरिफ लगाना चाहिए, युद्ध समाप्त हो जाएगा। ट्रंप ने दावा किया कि ये शुल्क युद्ध खत्म होने के बाद वापस लिए जा सकते हैं पर जब तक ये लागू रहेंगे, तब तक रूस को बड़ी चोट लगेगी। ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि यह उनकी नहीं बल्कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके यूक्रेनी समकक्ष वोलोदिमिर जेलेंस्की की जंग है। कहा, वे केवल युद्ध को रोकने और निर्दोषों की जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सिर्फ पिछले हफ्ते में 7,118 लोग मारे गए हैं, ये पागलपन है।सलाह मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.