नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- राष्ट्रीय संग्रहालय में रखे भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को 11 से 18 अक्टूबर तक रूस के कलमीकिया में एक प्रदर्शनी के तहत प्रदर्शित किया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे पहले इन अवशेषों को 24 से 28 सितंबर को प्रदर्शित किया जाना था। सूत्रों ने बताया कि कुछ अप्रत्याशित रसद और तकनीकी परिस्थितियों के कारण यह देरी हुई। संस्कृति मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि बुद्ध के इन पवित्र अवशेषों को प्रदर्शनी के लिए कलमीकिया गणराज्य ले जाया जाएगा। यहां उनके साथ 11 वरिष्ठ भारतीय भिक्षुओं का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा, जो स्थानीय भक्तों को आशीर्वाद देंगे और क्षेत्र की बौद्ध बहुल आबादी के लिए धार्मिक सेवा का संचालन करेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग 10:30 बजे संग्रहालय में एक पूजा और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.