पीलीभीत, फरवरी 9 -- बीसलपुर। रूस में कई महीने से फंसे पीलीभीत के छह युवकों की सकुशल स्वदेश वापसी हो गई। परिजनों ने सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद का आभार जताया है। किसान नेता देव स्वरुप पटेल ने स्वदेश लौटे युवकों का स्वगात किया और संवाद कर पूछा। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद को पूरनपुर में उनके जन संवाद कार्यक्रम में 22 जनवरी को प्रार्थना पत्र दिया गया था। युवकों को दिल्ली के किस एजेंट के माध्यम से भेजा गया इसकी जानकारी नहीं हो पाने के कारण युवकों को रूस में ढूंढने में परेशानियां हुई। युवकों के फोन भी रिचार्ज भी नहीं थे। ऑडियो वीडियो आने के बाद इसे केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को दिया गया। तब केंद्र सरकार व रुस के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने संयुक्त प्रयास कर फंसे युवकों की सही लोकेशन की जानकारी कराकर उनको सकुशल घर वाप...