पीलीभीत, नवम्बर 29 -- पीलीभीत। वर्क वीजा के आधार पर रूस भेजने का झांसा देकर जिले के 13 लोगों को किर्गिस्तान भेज दिया गया। इसके एवज में उनसे मोटी रकम ऐंठ ली गई। किर्गिस्तान भेजे गए लोगों ने मोबाइल पर वीडियो कॉल करके परिजनों को बंधक बना कर प्रताडित किए जाने की आपबीती सुनाई है। परिजनों ने एसपी कार्यालय में सीओ सदर को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पूरे मामले की जांच सीओ सिटी और सुनगढ़ी पुलिस को दी गई है। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर पट्टी निवासी सुमित पांडे पुत्र अरविंद पांडे ने एसपी कार्यालय में मौजूद सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल को शिकायती पत्र दिया। जिसमें कहा गया कि उनके भाई सचिन पांडे समेत 13 लोगों को शहर की ही एक कॉलोनी स्थित निजी फर्म के माध्यम से रूस भेजने की बात कह कर लाखों रुपए ले लिए। इसके बाद वर्क वीजा लगवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.