नई दिल्ली, मार्च 11 -- यूक्रेन और रूस के बीच तीन सालों से चल रही जंग के खत्म होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। समझौते को लेकर अमेरिका के साथ हफ्तों से चल रही बातचीत के बावजूद अब तक संघर्षविराम नहीं हो पाया है। इस बीच यूक्रेन ने बीती रात रूस को दनदनाते हमलों से दहला दिया। यूक्रेनी सेना ने तीन सालों में रूस पर सबसे बड़ा हमला किया है। मंगलवार को अधिकारियों ने बताया कि आधी रात मॉस्को को बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले में निशाना बनाया गया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसने देश भर में 330 से ज्यादा ड्रोन मार गिराए हैं। रूस की रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इन हमलों में ज्यादातर राजधानी को निशाना बनाया गया था जहां रूस की सेना ने मॉस्को आसपास 91 ड्रोन को मार गिराया है। इसके अलावा सेना ने यूक्रेन की सीमा से सटे कुर्स्क क्षेत्र में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.