नैनीताल, मार्च 29 -- नैनीताल। संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने शनिवार दोपहर को नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर स्थित रूसी बायपास का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए पार्किंग स्थल पर शौचालय, पेयजल और बिजली की व्यवस्था कराई। हल्द्वानी से आने वाले पर्यटकों के निजी वाहनों को रूसी बायपास में ही रोक जा रहा है। यहां से शटल सेवाएं चलाई जा रहीं हैं। पर्यटकों को शौचालय आदि न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.