प्रयागराज, फरवरी 14 -- एनसीजेडसीसी और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की ओर से केंद्र के प्रेक्षागृह में शनिवार को रूसी नाटक फेसेज ऑफ ओलोंखो का मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेजर जनरल धर्मराज राय, एनसीजेडसीसी के निदेशक सुदेश शर्मा, उपनिदेशक डॉ. मुकेश उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। नाटक में कलाकारों ने दर्शकों को याकूत (साखा) के प्राचीन वीर महाकाव्य ओलोंखो की रहस्यमयी दुनिया तक की यात्रा करा दी। वह एक ऐसी दुनिया थी जहां वीरांगनाएं योद्धाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करती दिखाई देती हैं। नाट्य प्रस्तुति में विश्व वृक्ष की प्रतीकात्मक ध्वनि, खोमुस (जॉ हार्प) की गूंज और थ्रोट सिंगिंग की अनूठी शैली ने दर्शकों का रोमांचित किया। नाटक के कथानक में हास्य, वीरता और लोककथा के जादू का संगम रहा। कलाकार ऐकुओ तिखोनोवा, वैलेन्टि...