धनबाद, दिसम्बर 17 -- धनबाद, वरीय संवाददाता शॉर्ट सर्किट से रूम हीटर फट गया, जिससे घर में आग लग गई। अगलगी में एक बुजुर्ग महिला और उनके नाती की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सरायढेला के विकास नगर की है। सोमवार देर रात करीब ढाई बजे आचानक विकास नगर में अफरातफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं से पूरा मोहल्ला जाग गया। चीख-पुकार से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। विकास नगर में कुंदन प्रसाद के घर में यह हादसा हुआ। आग लगने से घर में सो रही कुंदन की 74 वर्षीय मां चिंतामणि देवी की जलकर मौत हो गई। वहीं अपनी नानी को बचाने गए 26 वर्षीय प्रशांत कुमार उर्फ गोलू (कुंदन का भांजा) भी बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घर में मौजूद कुंदन प्रसाद, उनकी पत्नी ज्योति, आ...