अमरोहा, फरवरी 13 -- अमरोहा, संवाददाता। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव पचोकरा मेहरबान अली में बीती चार फरवरी को दिनदहाड़े हुई महिला रूबी की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में नया मोड़ आया है। मृतका के पति नरेंद्र सिंह ने गुरुवार को ग्रामीणों व परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। मुनिराम और बृजपाल सहित अन्य सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप भी लगाया। नरेंद्र सिंह के मुताबिक बीती चार फरवरी को गांव निवासी धीरज ने उनकी पत्नी रूबी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में अमरोहा देहात थाने में पांच नामजद समेत अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी धीरज और नीरज को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। नरेंद्र का आरोप है कि मुनिराम ने घटना के समय उनकी पत्नी को पीछे से पक...