गढ़वा, सितम्बर 24 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय में एक ज्वेलरी शॉप में लूट की घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने आठ लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित टीम की कार्रवाई में यह सफलता मिली। सदर थाना में मंगलवार को प्रेसवार्ता में एसडीपीओ नीरज कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का संबंध बिहार के कुख्यात अपराधी धीरज मिश्रा गिरोह से भी है। पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि उनकी योजना रूप अलंकार ज्वेलर्स को लूटने की थी। गिरफ्तार अपराधियों में से डाल्टनगंज के भट्टी मोहल्ला निवासी आनंद कुमार रवि, अनुराग कुमार, पोखराहा गांव निवासी दीपक कुमार मांझी, पाटन थाना क्षेत्र के करकला गांव निवासी सरोज कुमार, बॉबी कुमार राम, गढ़वा थाना क्षेत्र के नगवां मोहल्ला निवासी अजीत कुमार उर्फ छो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.