नवादा, फरवरी 24 -- रोह, निज प्रतिनिधि। रूपौ बाजार में नागरिक सुविधाओं का अभाव है। इस बाजार में दर्जनों सुदूरवर्ती गांवों से ग्रामीण खरीदारी करने आते हैं। जिससे लाखों का कारोबार होता है। लेकिन यहां नागरिक सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है। शौचालय, यूरिनल, पेयजल, यात्री शेड और सड़क जाम जैसी समस्याएं व्यापारियों के साथ ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। बाजार में कूड़े-कचरे का उचित प्रबंधन नहीं होता है, जिससे गंदगी फैली रहती है। मगर भौतिक सुख सुविधाओं में रहने के आदी हो चुके जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों के लिए बुनियादी सुविधा की व्यवस्था अथवा बुनियादी समस्याओं के समाधान को लेकर कोई पहल नहीं किया। नतीजा चहुंओर पीटे जा रहे विकास के ढिंढोरे की आवाज आम नागरिकों को कानों में टीस जैसी महसूस हो रही है। लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.