मधुबनी, फरवरी 14 -- मधेपुर। मधेपुर थाने के करहारा पंचायत के रूपौली गांव में शुक्रवार की रात दो घरों में अज्ञात चोरों ने लाखों के जेवरात की चोरी की। अज्ञात चोरों ने करहारा पंचायत के रूपौली गांव में शत्रुघ्न पाठक तथा हिमांशु ठाकुर के घरों में चोरी घटना को अंजाम दिया। दोनों घरों में सिर्फ एक-एक महिला ही सोई हुई थीं। शत्रुघ्न पाठक के आंगन में चोरों ने चहारदीवारी फांदकर अंदर प्रवेश किया। जिस घर में गृहस्वामी की पत्नी लालदाय देवी सोई हुई थीं उस कमरे को चोरों ने किवाड़ का घुंडी लगा दिया था। इसके बाद बगल के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने घर में रखे गोदरेज को तोड़ा। फिर आलमीरा के अंदर मुख्य लॉकर को तोड़कर लाखों रुपए के सोना एवं चांदी का जेवरात लेकर चोर चम्पत हो गए। करीब एक बजे रात में खट-खट का आवाज सुनकर गृहस्वामी शत्रुघ्न पाठक की पत्नी घर से बाहर निकलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.