पूर्णिया, जनवरी 3 -- रूपौली, एक संवाददाता। नव वर्ष की खुशियां उस समय गम में बदल गई जब एक श्रमिक की मौत की खबर घर आई। उसकी मौत पूना में बीते गुरुवार हो गई। मृतक रूपौली थाना के डोभा मिलिक पंचायत स्थित ग्वालपाड़ा गांव निवासी 21 वर्षीय आजाद कुमार था। मृतक के चाचा विकास सिंह ने बताया कि मृतक मजदूर लगभग डेढ़ माह पूर्व अपने घर से मजदूरी करने पूना गया था। मृतक के पिता शंकर सिंह भी साथ थे। दोनों पिता-पुत्र मकान निर्माण में मजदूरी करते थे। बीते गुरुवार की शाम मजदूरी करके मिक्सचर मशीन पर सवार होकर अपने आवास जाने के क्रम में मृतक गिर गया और चक्का के चपेट में आ गया। तत्काल ही उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही पुत्र को बचाने के क्रम में पिता का भी एक हाथ टूट गया। शव का पोस्टमार्टम पूना में कराया गया। मृतक की मां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.