मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 27 -- सरैया। रूपौली ईस्टेट परिवार के शशिभूषण प्रसाद शाही (65) का शनिवार की रात निधन हो गया। उनके पुत्र रंजन शाही ने बताया वे कुछ दिनों बीमार थे। पैक्स अध्यक्ष संघ के प्रखंड अध्यक्ष उदय कुमार शाही ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार रविवार को रेवाघाट पर किया जाएगा। निधन पर जिला पार्षद बिपिन शाही, सांसद वीणा देवी, विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह, विधायक शंकर प्रसाद यादव, कांटी विधायक अजीत कुमार, पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह, जिला पार्षद गायत्री जायसवाल, जिला पार्षद शबनम, सरैया नगर पंचायत अध्यक्ष कुमारी अर्चना, उपाध्यक्ष दिलीप राय, रूपेश कुमार सिंह, राजद नेता धीरज शुक्ला, प्रखंड प्रमुख जानकी देवी, विकास शाही ने शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.