हजारीबाग, फरवरी 7 -- बरही, प्रतिनिधि। रूपेश पांडे के गांव बरही के नईटांड़ में रूपेश पांडे की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। करियातपुर के मुखिया मनोज कुमार समेत परिजनों जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने रूपेश पांडे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देते हुए लोगों ने कहा कि रूपेश पांडे अपने माता पिता के होनहार सपूत थे। समाजिक कार्यों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेते थे। 6 फरवरी 2022 की शाम सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस देखने के दौरान उन्मादी भीड़ ने पीट पीट कर उनकी हत्या कर दी थी। लोगों के दिलों में वे हमेशा जीवित रहेंगे। उनकी स्मृति में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल लोगों ने न्याय, शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। श्रद्धांजलि सभा में मुखिया मनोज कुमार, लक्ष्मण पांडे, सिकंदर पांडे, अनिल पांडे, उमाशंकर शर्मा,...