गिरडीह, जनवरी 9 -- सियाटांड़। जमुआ प्रखंड के जियोटोल गांव निवासी अशोक यादव के पुत्र रूपेश कुमार यादव ने अखिल भारतीय बार परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही सफलता हासिल कर परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रूपेश यादव ने अपनी विधि की पढ़ाई विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पूरी की है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अखिल भारतीय बार परीक्षा, एडवोकेट एक्ट, 1961 के तहत गठित बार काउंसिल द्वारा आयोजित की जाती है। यह परीक्षा वकीलों को प्रैक्टिस करने के लिए लाइसेंस प्रदान करने की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बार काउंसिल वकीलों के पंजीकरण, उनके पेशेवर आचरण, अनुशासनात्मक मामलों और कल्याणकारी योजनाओं का भी संचालन करती है। रूपेश यादव की सफलता को युवाओं...