मुजफ्फरपुर, फरवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस जिला इकाई की बैठक रविवार को बीएमपी-6, दुर्गापुरी रोड स्थित कार्यालय परिसर में जिलाध्यक्ष डॉ. चैनपुरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से मालीघाट निवासी रूपा श्रीवास्तव को महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया। उनका मनोनयन प्रदेश महिला उपाध्यक्ष जानकी श्रीवास्तव ने किया। संचालन महासचिव राजीव कुमार ने की एवं धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद श्रीवास्तव ने किया। बैठक में राजीव कुमार वर्मा, अमृता कुमारी, किरण कुमारी, रामादेवी, अनीता वर्मा, ममता रमन, सुरेंद्र प्रसाद, चंदेश्वर प्रसाद वर्मा, गुड्डू श्रीवास्तव, मुन्नी देवी, सुमन कुमारी, मंजू देवी आदि थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...