महाराजगंज, जनवरी 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत बृजमनगंज स्थित प्रियंका मेकओवर एंड ऐकेडमी द्वारा मेंहदी रचाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र की बालिकाओं ने हिस्सा लिया। मेंहदी प्रतियोगिता में रुपा गुप्ता को पहला, पिंकी को दूसरा और सुप्रिया को तीसरा स्थान मिला। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बृजमनगंज थाने की एसआई अर्चना यादव व एसआई प्रिया वर्मा ने स्थान पाने वाली बालिकाओं शील्ड व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। संस्था की डायरेक्टर बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका जायसवाल ने कहा कि अपने अंदर के जीनियस को बाहर निकालो और दुनिया को बताओ बेटियां किसी से कम नहीं। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि अफरोज अहमद, आयोजक गौरव जायसवाल व जगदंबा जायसवाल, पिंकी, रोशनी भारती, मोहनी जायसवाल, नीलम यादव, लक्ष्मी, सायमा आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.