पटना, फरवरी 12 -- रूपसपुर पुलिस ने पाटलिपुत्र स्टेशन रोड किनारे हेरोइन की खरीद-बिक्री करते हुए दो महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से 102.88 ग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ। जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 21 लाख रुपए बताई जा रही है। थानाध्यक्ष शशि भूषण कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी कर वैशाली के राजापाकड़ थाना क्षेत्र के चकसिकंदर निवासी वीर कुमार, समस्तीपुर के मेंहदीपुर थाना के डूमैनी कल्याणपुर बस्ती की सावित्री देवी और वैशाली के चकसिकंदर निवासी चंचल देवी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 102.88 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत कीमत करीब 21 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार तस्कर पाटलिपुत्र स्टेशन के समीप टेसलाल वर्मा नगर में अस्थाई रूप से रहकर पादक पदार्थों का खरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.