पटना, नवम्बर 25 -- रूपसपुर पुलिस ने रंजन पथ स्थित एक दुकान में चोरी करने वाले शाहपुर के हनुमानगंज निवासी गुड्डू एवं दीपक पकड़े गये। पुलिस ने दोनों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दुकानदार बबलू कुमार ने बताया कि रविवार को बाइक से दो बदमाश दुकान पर कुछ सामान खरीदने आए थे। इसी दौरान मौका पाकर एक ने गल्ला से चार हजार रुपये की चोरी कर ली। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में वह चोरी करते दोनों दिखाई दिये। दोनों पास ही एक अपार्टमेंट में मजदूरी कर रहे थे। दुकानदार ने दोनों को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.