मथुरा, जनवरी 22 -- तहसील छाता क्षेत्र के ग्राम रूपनगर में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। खनन विभाग की टीम ने छापेमारी कर बालू का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर और चार ट्रॉलियों को सीज कर दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसील दार शिव शंकर पटेल को कई दिनों से अवैध बालू खनन की शिकायत मिल रही थी। सूचना पर टीम गठित कर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान मौके पर अवैध रूप से बालू का खनन व परिवहन किया जा रहा था। खनन कर्ता टीम को देख मौके से फरार हो गए। मौके से 1 ट्रैक्टर और 4 ट्राली को सीज किया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...