संभल, फरवरी 22 -- थाना क्षेत्र के गांव मताबलीपट्टी जग्गू में हुए रूप जहां हत्याकांड की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। पुलिस मुख्य आरोपी भाई को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन अब जांच का दायरा परिवार के अन्य सदस्यों तक भी फैलता नजर आ रहा है। घटना वाले दिन रूप जहां को शपथ दिलाने के बहाने कुछ परिजन और अन्य लोग साथ लेकर गए थे। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ते हुए यह जानने में जुटी है कि हत्या की साजिश में और कौन-कौन शामिल था। यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर क्षेत्र में पैसों के लेनदेन से जुड़ी चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वहीं हल्का पुलिस की भूमिका को लेकर भी आंतरिक स्तर पर जांच क...