संभल, फरवरी 24 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव मतावली पट्टी जग्गू में गुरुवार रात हुई युवती की हत्या के मामले में अब मुकदमा में मृतका का पिता और भाई के अलावा ग्राम प्रधान समेत पांच आरोपियों के नाम बढ़ा दिए गए हैं। पुलिस युवती की हत्या मामले में सभी प्वाइंटों पर गहनता से जांच कर रही है। इस हत्याकांड में पुलिस हत्यारे भाई जाने आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव मतावली पट्टी जग्गू निवासी रूपजहां की 19 फरवरी की रात उसके भाई जाने आलम ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी और खुद ही पुलिस को फोन कर सूचना दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को हत्यारोपी जाने आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब इस हत्याकांड में नया मोड़ आया है। घटनाक्रम के अनुसार, 17 फरवरी को प्रेम प्रसंग के चलते गांव निवासी शिवम सैनी के साथ चली गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था लेक...