संभल, फरवरी 21 -- थाना क्षेत्र के गांव मतावली पट्टी जग्गू में हुई युवती की हत्या के मामले में मृतका के प्रेमी की मां ने तहरीर दी है। पुलिस ने उसके हत्यारे भाई जाने आलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। गांव मतावली पट्टी जग्गू निवासी जाने आलम ने गुरुवार देर रात बहन रूपजहां की गला दबाकर हत्या कर दी थी, आरोपी ने खुद ही फोन कर पुलिस को हत्या की जानकारी दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने हत्यारोपी जाने आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि शिवम सैनी के पड़ोस में रहने वाली रूपजहां से सालभर से संबंध थे। युवक की मां के अनुसार, दोनों ने दो महीने पहले शादी भी कर ली थी, लेकिन किसी को जानकारी नहीं थी। बुधवार को शिवम व रूपजहां घर से चले गए थे और थाने पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा मांगी थी। पुलिस ने दोनों के परिवारों को बुलाया था, दोनों अल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.