एटा, फरवरी 23 -- ग्राम पंचायत तिसौली में सोमवार को रूद्र यज्ञ कराया गया इसके साथ ही भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धा आस्था उत्साह सरोवर की यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां सिर पर कलश धारण कर पहुंची। निर्धारित मुहूर्त में यज्ञ स्थल से विविधता पूर्वक पूजा अर्चना के बाद यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा मंदिर से शुरु होकर शिव मंदिर होती हुई गांव भ्रमण किया। जल भराई के बाद वातावरण मंत्रो और जय कारों से गूंज उठा इसके बाद कलश यात्रा मंदिर होती हुए पुन यज्ञ स्थल पहुंची। श्रद्धालुओं ने कलश स्थापित किया। यात्रा के दौरान ढोल नगाड़े, कीर्तन, भजन गाते हुए महिलाएं जा रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.