गढ़वा, मार्च 24 -- सगमा, प्रतिनिधि। प्रखंड के सगमा गांव स्थित तेजवा पहाड़ के प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय पांच कुंडीय श्री विष्णु रुद्र महायज्ञ के कारण माहौल भक्तिमय हो गया है। महायज्ञ में मंडप परिक्रमा करने के लिए रोजाना काफी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। धार्मिक आस्था के अनुरूप छोटे-छोटे बच्चे और महिला-पुरुष सुबह से ही परिक्रमा के लिए यज्ञ स्थल पर जुटने लगते हैं। क्षेत्र में महायज्ञ होने से धार्मिक वातावरण बना हुआ है। महायज्ञ के पांचवें दिन भी यज्ञ दर्शन के लिए प्रखंड क्षेत्र के आलावा में सीमावर्ती उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु भी काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। सुबह से देर शाम तक जारी हवन में भाग लेने व हवन का धुंआ ग्रहण करने के लिए मंडप परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ हमेशा लगी रहती है। शाम ढलते ही यज्ञ समापन और देवी देवताओं की आरती शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.