संभल, फरवरी 15 -- विकासखंड के गांव रुदायन स्थित चिल्ड्रन पार्क में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सनातन धर्म, हिंदू एकता और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज को संगठित और जागरूक रहने का संदेश दिया। कुलदीप ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना एवं उसके 100 वर्षों के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य जैसे विषयों पर विशेष चर्चा हुई। मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र नाथ महाराज ने हिंदू समाज को एकजुट रहने और धार्मिक आस्था को मजबूत करने का आह्वान किया। सम्मेलन में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में व्याप्त नशा मुक्ति, जैविक खेती को बढ़ावा देने, धरती को बंजर होने से बचान...