बदायूं, फरवरी 21 -- इस्लामनगर, संवाददाता। गैर समुदाय के तीन लोगों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन पड़ताल में जुटी है। इस्लामनगर थाना क्षेत्र की रूदायन नगर पंचायत का मामला है। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर निवासी अब्दुल सलाम पुत्र अब्दुल हमीद ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपने दो साथियों के साथ किसी काम से जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान रुदायन के वार्ड आठ का रहने वाला अक्षय कुमार उर्फ छोटू स्कूटी से हॉर्न बजाते हुए पहुंचा और सड़क से हटने को कहा। जब तक वे लोग किनारे हो पाते, तभी उसने मारपीट शुरू कर दी। घटना का किसी न...