बांका, फरवरी 22 -- शंभूगंज। शनिवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के रूदपैय गांव पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे यहां आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे तथा यज्ञ मंडप पर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करेंगे। आयोजन समिति द्वारा उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर व्यापक तैयारी की गई है। मंच सज्जा, सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन भी सतर्क है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं में उनके स्वागत को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। पूजा-अर्चना के उपरांत उपमुख्यमंत्री पार्वती नगर, लखनपुर और तारापुर होते हुए राजधानी के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.