गया, जनवरी 3 -- आमस के मौलानाचक स्थित एनएचएआई ऑफिस में रूट पेट्रोलिंग और इंसिडेंट मैनेजमेंट स्टाफ (आईएमएस) को तीन दिवसीय ट्रेनिंग दी जा रही है। इसमें क्रेन, एंबुलेंस और रोड पेट्रोलिंग के कर्मी भी शामिल हैं। ट्रेनर दिनेश कुमार व अक्षय कुमार ने बताया कि एनएचएआई अंतर्गत एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड की ओर से देश के सभी टोल प्लाजा व आईएमएस कर्मियों को दुर्घटना रोकने और घायलों की जान बचाने की जानकारी दी जा रही है। पूर्ण रूप से तैयार होकर ड्यूटी आने, अपने कर्तव्यों का सही से पालन करने, रोड एक्सीडेंट होने पर घायलों को अपनी ओर से पूरी मदद करने की जानकारी दी जा रही है। टोल प्लाजा पर हर हाल में आईएमएस के तीनों विंग पूरी तैयारी के साथ उपलब्ध रखने को कहा गया है। रूट पेट्रोलिंग, सेफ ट्रैवल, रोड सेफ़्टी व कॉमनिकेशन का पालन करने की हिदायत भी दी है। ट्रेनरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.