मथुरा, दिसम्बर 16 -- महात्मा ज्योतिराव फुले विकास समिति और अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के नेतृत्व में नगर निगम मथुरा-वृंदावन प्रशासन पर यातायात व्यवस्था सुधार के नाम पर 3000 रुपये की वसूली का आरोप लगाते हुए, चालकों ने 11 सूत्रीय मांगों का खुला मांग पत्र कलेक्ट्रेट पहुंचकर अतिरिक्त उपजिलाधिकारी को सौंपा। अध्यक्ष लुकेश कुमार राही व समिति अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि ई-रिक्शा ऑटो चालकों को विश्वास में लिए बिना रूट का निर्धारण नही किया जाए, यात्रियों को बैठाने के स्थान से उतारने के स्थान पर पार्किंग स्टैंड की व्यवस्था हो एवं ई-रिक्शा ऑटो चालकों के साथ पुलिस द्वारा हो रहे मानसिक उत्पीड़न व शोषण एवं चालान के नाम पर अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगे। सपा नेता शबनम कुरैशी व मुकेश नेता ने कहा कि ई-रिक्शा ऑटो चालकों के लिए भविष्य निधि सरकारी ऋण, एवं उनके ब...