वरीय संवाददाता, मई 26 -- बिहार के मुजफ्फरपुर में बीते 10 दिनों से इमलीचट्टी सरकारी बस स्टैंड में धूल फांक रही पिंक बस का परिचालन एक जून से शुरू होने की उम्मीद है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम मुजफ्फरपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक ने पिंक बसों के परिचालन का रूट तय कर लिया है। 60 किमी दूरी तक इसका परिचालन होगा। चार रूट तय किए गए हैं, जिनमें एक रूट पर पिंक बस तीन-तीन फेरे लगाएगी। वहीं अन्य रूटों पर दो-दो फेरे ही लगाएगी। पिंक बस का किराया सामान्य बस से आधा है। बस में सीसीटीवी कैमरा, वीएलटीडी, पैनिक बटन, मोबाइल चार्जिंग आदि की भी सुविधा होगी।महिला कंडक्टर की हुई तैनाती मुजफ्फरपुर के अधीन पिंक बस पर एक-एक महिला कंडक्टर की तैनाती की गई है। फिलहाल, महिला चालक नहीं होने की वजह से अस्थायी तौर पर पुरुष चालक तैनात किए गए हैं। मालूम हो कि 15 मई को सीएम ने पिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.