एटा, फरवरी 14 -- महाशिवरात्रि पर उमड़ने वाले कांवड़ियों के सैलाब को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा किए गए रूट डायवर्जन ने लोकल यात्रियों की परेशानियों को बढ़ा दिया। मुख्य कांवड़ रूटों पर रोडवेज बसों का अस्थाई संचालन बंद होने के कारण शनिवार को शहर के बस स्टैंड पर तिराहों, चौराहों पर सवारियों की भारी भीड़ और अफरा-तफरी का माहौल रहा। कांवड़ यात्रा को देखते हुए कांसगंज रोड, आगरा रोड और शिकोहाबाद रोड पर भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके चलते आगरा रूट पर संचालित एटा डिपो समेत अन्य डिपो की बसें अब कुरावली, घिरोर, शिकोहाबाद और टूंडला होकर एटा-आगरा के बीच आवागमन कर रहीं है। मार्ग लंबा होने के कारण न केवल यात्रियों का समय दो गुना बर्बाद हो रहा है, बल्कि किराये ने भी पसीने छुड़ा दिए हैं। एटा से आगरा का सामान्य किराया जो 124 रुपये है, रूट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.